エピソード

  • S2E5 : रिश्ते निभाइए, लेकिन खुद को मत खोइए
    2026/10/18


    नमस्ते, मैं सखी।


    आज मैं आपसे एक ऐसी बात करना चाहती हूँ, जिसे अक्सर लोग गलत समझ लेते हैं।


    जब कोई कहता है "अपने लिए भी जीना सीखिए", तो लोग सोचते हैं शायद वो रिश्ते तोड़ने की बात कर रहा है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।


    ज़िंदगी में हर रिश्ता तोड़ने के लिए नहीं होता।

    कुछ रिश्ते ईश्वर का आशीर्वाद होते हैं,

    कुछ हमारी ज़िम्मेदारी होते हैं,

    और कुछ परिस्थितियां हमारी मजबूरी होती हैं।


    हर बार उठ कर चले जाना समाधान नहीं होता,

    लेकिन हर बार खुद को भूल देना भी समाधान नहीं होता।


    अगर आप भी ऐसी किसी परिस्थिति में हैं जहाँ से अभी बाहर निकलना संभव नहीं है, तो ये एपिसोड सिर्फ आपके लिए है।


    याद रखिये -

    *रिश्ते निभाइए, लेकिन खुद को मत खोइए।*


    आप अकेली नहीं हैं, मैं आपकी सखी आपके साथ हूँ।


    #चुपसेआवाज़तक #सखी #हिन्दीपॉडकास्ट

    続きを読む 一部表示
    5 分
  • S2E4: हर बात का जवाब देना ज़रूरी नहीं होता
    2026/10/11

    कभी-कभी हमारी सबसे बड़ी थकान काम से नहीं होती...

    बल्कि हर किसी को खुद को सही साबित करने की कोशिश से होती है।


    इस एपिसोड में बात करेंगे उस ख़ामोशी की, जो कमज़ोरी नहीं, सबसे बड़ी ताकत है।


    क्यों हर सवाल का जवाब देना ज़रूरी नहीं?

    क्यों कुछ लोगों को वक्त खुद जवाब दे देता है?

    और कैसे अपनी ऊर्जा को बहस में नहीं, अपने सपनों में लगाना है?


    अगर आप भी हर बात को दिल पर लेती हैं, रात भर सोचती रहती हैं कि "काश मैं उसे समझा पाती" - तो ये एपिसोड सिर्फ आपके लिए है।


    आखिर में खुद से एक सवाल ज़रूर पूछना...

    "क्या मैं अपनी ज़िंदगी जी रही हूँ, या हर किसी को जवाब देने में ही अपनी ज़िंदगी बिता रही हूँ?"


    मैं हूँ आपकी सखी, फिर मिलूँगी "चुप से आवाज़ तक" के अगले एपिसोड में।


    #ChupSeAawazTak #SelfLove #LifeLesson #HindiPodcast #MentalPeace #Healing


    続きを読む 一部表示
    4 分
  • S2 E3: अपने फैसलों की ज़िम्मेदारी
    2026/10/04

    हम सब चाहते हैं कि सब कुछ हमारे मन के अनुसार हो, पर जब ऐसा नहीं होता तो हम किस्मत, हालात या लोगों को दोष देने लगते हैं।


    क्या सिर्फ दूसरों की गलती ढूंढ लेने से हमारी ज़िंदगी बदल जाती है? शायद नहीं।


    इस एपिसोड में सखी बात कर रही हैं उस एक आदत की, जो आपका भविष्य बदल सकती है - अपने फैसलों की ज़िम्मेदारी लेना।


    🎙️ चुप से आवाज़ तक | Season 2 Episode 3

    Topic: अपने फैसलों की ज़िम्मेदारी


    आप क्या सीखेंगे:

    ✓ क्यों दूसरों को दोष देने से हम मौका खो देते हैं

    ✓ अपनी गलती मानना खुद को छोटा करना नहीं है

    ✓ भविष्य कैसे बदलता है जब हम बहाने नहीं, रास्ते ढूंढते हैं



    #ChupSeAwaazTak #Zimmedari #LifeLessons #HindiMotivation #SelfGrowth #Responsibility #MotivationalPodcast

    続きを読む 一部表示
    4 分
  • S2E2: जड़ें मजबूत होंगी, तभी उड़ान लंबी होगी |
    2026/09/27

    Kabhi lagta hai sab kuch jaldi mil jana chahiye? Safalta, pehchan, sapne...


    Lekin kya hum us safalta ko sambhalne ke liye taiyaar hain?


    Is Episode mein Sakhi baat kar rahi hai intezaar ke us sach ki, jo hume todta nahi, banata hai. Kyunki sirf uncha udna zaroori nahi, us unchai ko sambhalna bhi zaroori hai.


    Suno, mehsoos karo aur apni kahani comment mein zaroor batana.


    ✍️ Likha aur Sunaya: Sakhi

    🎙️ Show: Chup Se Aawaz Tak

    📩 Instagram: sakhi_diary17


    #SakhiKiDiary #ChupSeAawazTak #Episode2 #HindiStory #MotivationalStory #WomenInspiration

    続きを読む 一部表示
    4 分
  • S2E1: स्वाभिमान से नई उड़ान की ओर | Chup Se Awaaz Tak With Sakhi
    2026/09/20

    कभी-कभी हम रिश्तों को बचाने के लिए खुद को ही भूल जाते हैं, अपना स्वाभिमान पीछे छोड़ देते हैं। लेकिन सच तो ये है सखी, जब तक हम खुद की इज्जत नहीं करेंगे, दुनिया भी हमारी इज्जत नहीं करेगी।


    Season 1 में हमने सीखा - माफ करना, खुद की अहमियत समझना।

    Season 2 की इस पहली उड़ान में, हम बात करेंगे - कैसे अपने टूटे हुए पंखों को समेट कर, स्वाभिमान के साथ फिर से उड़ना है।


    ये एपिसोड हर उस दिल के लिए है जो थक गया है, पर हारना नहीं चाहता।


    Comment aur Follow Jarur Kare ❤️


    --- ENGLISH FOR GLOBAL LISTENERS ---


    Sometimes to save relationships, we forget ourselves and leave our self-respect behind. But the truth is Sakhi, until we respect ourselves, the world won't respect us.


    In Season 1, we learned to forgive and understand our own worth.

    In this first flight of Season 2, we talk about how to gather our broken wings and fly again with dignity and self-respect.


    This episode is for every heart that is tired, but not ready to give up.


    If this touched your heart, please Comment and Follow - so we can meet every Sunday at 9 PM IST.


    I am your Sakhi,

    With Sakhi - Chup Se Aawaz Tak

    Giving words to every unspoken feeling of the heart.


    #SelfRespect #Swabhiman #NayiUdaan #ChupSeAwaazTak #WithSakhi #HindiPodcast #Motivation #Season2 #IndianPodcast

    続きを読む 一部表示
    5 分
  • S1E8: सबसे पहले खुद की अहमियत
    2026/09/13

    क्या आपको भी कभी ऐसा लगा है कि आप सबकी ज़िंदगी में तो हैं, पर अपनी ही ज़िंदगी में पीछे छूट गई हैं?


    इस Episode में हम बात करेंगे आत्मसम्मान की, खुद के लिए जगह बचाने की, और उस थकान की जो हम किसी को दिखाते भी नहीं।


    अगर आपने भी अपने सपनों को समझौते के हवाले किया है, तो ये Episode सिर्फ आपके लिए है।


    मैं हूँ आपकी अपनी सखी।


    A healing hindi podcast for every woman who forgot herself while caring for everyone else. Self-respect, healing and emotional boundaries.

    続きを読む 一部表示
    6 分
  • S1E7:माफ करना सीखो, लेकिन खुद को मत खो देना |
    2026/09/09

    क्या आपने कभी महसूस किया है कि कुछ लोग हमारी जिंदगी से चले तो जाते हैं,

    लेकिन उनकी यादें, उनके शब्द और उनका दिया हुआ दर्द हमारे अंदर ही रह जाता है?


    हम बाहर से मुस्कुराते रहते हैं, लेकिन अंदर हर दिन उसी दर्द को दोहराते रहते हैं।

    वो इंसान तो आगे बढ़ जाता है, लेकिन हम अपने ही दर्द की कैद में रह जाते हैं।


    आज का यह Episode उन सभी सखियों के लिए है, जिन्होंने किसी अपने से दर्द पाया,

    लेकिन फिर भी दिल में नफरत नहीं रखी।


    यह कहानी एक ऐसी लड़की की है जिसने पूरे दिल से रिश्ते निभाए,

    हर किसी का साथ दिया,

    सबकी खुशियों में मुस्कुराई और सबके दुखों में रोई...


    आज हम बात करेंगे उन जख्मों की जो अक्सर आँखों से नहीं, दिल से बहते हैं।


    माफ करना सीखो, लेकिन खुद को मत खो देना।


    आप सुन रही हैं - चुप से आवाज़ तक, मैं हूँ सखी।


    🎙️ Show: Chup Se Awaaz Tak

    🎤 Host: साखी


    ---

    In English - About This Episode:

    Have you ever felt that some people leave your life, but their memories, their words and the pain they gave stays inside you? You smile outside but repeat the same pain inside every day. This episode is for every woman who was hurt by someone close but still did not keep hatred in her heart. We talk about wounds that don't bleed from eyes, but from the heart. Learn to forgive, but don't lose yourself in the process.


    A Hindi podcast on forgiveness, emotional healing, letting go and self-love.


    #chupseawaaztak #sakhi #maafkarna #emotionalhealing #hindipodcast #womenstory #selflove #Forgiveness #HealingPodcast

    Keywords: maaf karna, emotional healing hindi, forgiveness podcast hindi, dard se healing, chup se awaaz tak, sakhi podcast, hindi podcast for women, self love hindi

    続きを読む 一部表示
    5 分
  • S1E6:हालात कभी भी किसी इंसान की पूरी पहचान नहीं होते | मेरा संघर्ष, मेरी पहचान |
    2026/09/06

    हालात कभी भी किसी इंसान की पूरी पहचान नहीं होते...


    मैं साखी, और आप सुन रही हैं - चुप से आवाज़ तक, एपिसोड - 6


    यहाँ हम बात करेंगे उन अनकही कहानियों की, जो शायद कभी किसी से कही नहीं गईं, लेकिन हर धड़कन में आज भी ज़िंदा हैं।


    आज का यह एपिसोड हर उस स्त्री के नाम, जिसने ज़िंदगी की मुश्किल राहों पर चलते हुए खुद को कई बार टूटते देखा, लेकिन हर बार अपने आँसू पोंछ कर फिर से उठना सीखा।


    कभी-कभी ज़िंदगी ऐसे मोड़ पर ला कर खड़ा कर देती है, जहाँ सही और गलत के बीच नहीं, बल्कि मजबूरी और हिम्मत के बीच चुनाव करना पड़ता है।


    और उस समय कोई हमारे हालात नहीं देखता... लोग सिर्फ हमारे फैसले देखते हैं।


    अगर आपने भी कभी ऐसा महसूस किया है, तो यह कहानी आपके लिए है।


    🎙️ Show: Chup Se Awaaz Tak

    🎤 Host: साखी


    ---

    In English - About This Episode:

    Your situation is not your identity. This is Episode 6 of my Hindi podcast 'Chup Se Awaaz Tak'. This episode is about untold stories that live in every heartbeat. Dedicated to every woman who has seen herself break many times on difficult paths of life, but learned to wipe her tears and rise again. Sometimes life puts you in a situation where you have to choose between helplessness and courage. If you have ever felt judged by people who only see your decisions and not your circumstances, this heart-touching story is for you.


    An inspirational life struggle story in Hindi.


    #MeraSangharshMeriPehchaan #ChupSeAawazTak #SakhiKiDiary #Episode6 #LifeStruggle #HindiPodcast #WomenEmpowerment #InspirationalStory

    Keywords: haalat, sangharsh, hindi emotional story, life struggle podcast in hindi, chup se awaaz tak, sakhi podcast, inspirational story hindi, women struggle story

    続きを読む 一部表示
    6 分