『Chup Se Aawaz Tak』のカバーアート

Chup Se Aawaz Tak

Chup Se Aawaz Tak

著者: Sakhi (Lata Atre)
無料で聴く

चुप से आवाज़ तक - हर खामोशी में एक कहानी छुपी होती है। मैं हूँ आपकी अपनी सखी। ये Podcast हर उस स्त्री के लिए है जो दिन भर सबके लिए जीती है और रात में अपने लिए रोती है। यहाँ हम बात करते हैं - आत्मविश्वास, खुद से प्रेम, ना कहना सीखना, माफ करना और फिर से उठना। नये Episodes: हर बुधवार और रविवार, रात 9 बजे। --- About This Show In English: Chup Se Awaaz Tak (From Silence to Voice) is a Hindi healing podcast by Sakhi for every woman. This show talks about untold stories of women - self-love, self-confidence, learning to say no, forgiveness, emotional healing and women empowerment. If you are searSakhi (Lata Atre) 社会科学
エピソード
  • S2E5 : रिश्ते निभाइए, लेकिन खुद को मत खोइए
    2026/10/18


    नमस्ते, मैं सखी।


    आज मैं आपसे एक ऐसी बात करना चाहती हूँ, जिसे अक्सर लोग गलत समझ लेते हैं।


    जब कोई कहता है "अपने लिए भी जीना सीखिए", तो लोग सोचते हैं शायद वो रिश्ते तोड़ने की बात कर रहा है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।


    ज़िंदगी में हर रिश्ता तोड़ने के लिए नहीं होता।

    कुछ रिश्ते ईश्वर का आशीर्वाद होते हैं,

    कुछ हमारी ज़िम्मेदारी होते हैं,

    और कुछ परिस्थितियां हमारी मजबूरी होती हैं।


    हर बार उठ कर चले जाना समाधान नहीं होता,

    लेकिन हर बार खुद को भूल देना भी समाधान नहीं होता।


    अगर आप भी ऐसी किसी परिस्थिति में हैं जहाँ से अभी बाहर निकलना संभव नहीं है, तो ये एपिसोड सिर्फ आपके लिए है।


    याद रखिये -

    *रिश्ते निभाइए, लेकिन खुद को मत खोइए।*


    आप अकेली नहीं हैं, मैं आपकी सखी आपके साथ हूँ।


    #चुपसेआवाज़तक #सखी #हिन्दीपॉडकास्ट

    続きを読む 一部表示
    5 分
  • S2E4: हर बात का जवाब देना ज़रूरी नहीं होता
    2026/10/11

    कभी-कभी हमारी सबसे बड़ी थकान काम से नहीं होती...

    बल्कि हर किसी को खुद को सही साबित करने की कोशिश से होती है।


    इस एपिसोड में बात करेंगे उस ख़ामोशी की, जो कमज़ोरी नहीं, सबसे बड़ी ताकत है।


    क्यों हर सवाल का जवाब देना ज़रूरी नहीं?

    क्यों कुछ लोगों को वक्त खुद जवाब दे देता है?

    और कैसे अपनी ऊर्जा को बहस में नहीं, अपने सपनों में लगाना है?


    अगर आप भी हर बात को दिल पर लेती हैं, रात भर सोचती रहती हैं कि "काश मैं उसे समझा पाती" - तो ये एपिसोड सिर्फ आपके लिए है।


    आखिर में खुद से एक सवाल ज़रूर पूछना...

    "क्या मैं अपनी ज़िंदगी जी रही हूँ, या हर किसी को जवाब देने में ही अपनी ज़िंदगी बिता रही हूँ?"


    मैं हूँ आपकी सखी, फिर मिलूँगी "चुप से आवाज़ तक" के अगले एपिसोड में।


    #ChupSeAawazTak #SelfLove #LifeLesson #HindiPodcast #MentalPeace #Healing


    続きを読む 一部表示
    4 分
  • S2 E3: अपने फैसलों की ज़िम्मेदारी
    2026/10/04

    हम सब चाहते हैं कि सब कुछ हमारे मन के अनुसार हो, पर जब ऐसा नहीं होता तो हम किस्मत, हालात या लोगों को दोष देने लगते हैं।


    क्या सिर्फ दूसरों की गलती ढूंढ लेने से हमारी ज़िंदगी बदल जाती है? शायद नहीं।


    इस एपिसोड में सखी बात कर रही हैं उस एक आदत की, जो आपका भविष्य बदल सकती है - अपने फैसलों की ज़िम्मेदारी लेना।


    🎙️ चुप से आवाज़ तक | Season 2 Episode 3

    Topic: अपने फैसलों की ज़िम्मेदारी


    आप क्या सीखेंगे:

    ✓ क्यों दूसरों को दोष देने से हम मौका खो देते हैं

    ✓ अपनी गलती मानना खुद को छोटा करना नहीं है

    ✓ भविष्य कैसे बदलता है जब हम बहाने नहीं, रास्ते ढूंढते हैं



    #ChupSeAwaazTak #Zimmedari #LifeLessons #HindiMotivation #SelfGrowth #Responsibility #MotivationalPodcast

    続きを読む 一部表示
    4 分
adbl_web_anon_alc_button_suppression_t1
まだレビューはありません