エピソード

  • Lawrence Bishnoi और Goldy Brar: दो दोस्त कैसे बने दुश्मन और इनके पीछे क्यों पड़े America-Canada?: Crime Branch
    2026/08/25
    Lawrence Bishnoi और Goldy Brar की दोस्ती आखिर दुश्मनी में कैसे बदल गई? पंजाब के एक छोटे शहर से निकलकर गोल्डी बराड़ कैसे इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क का बड़ा नाम बना? Crime Branch के इस खास एपिसोड में जानिए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, कनाडा से चलते गैंग नेटवर्क, निज्जर मर्डर केस, FBI के Operation Hardball और Lawrence-Goldy के बदलते रिश्तों की पूरी कहानी. साथ ही जानिए कि आखिर अमेरिका, कनाडा और भारत की एजेंसियां गोल्डी बराड़ के पीछे क्यों पड़ी हैं? सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.

    Narrator- Arvind Ojha
    Sound - Rohan Bharti
    続きを読む 一部表示
    22 分
  • Shahrukh को धमकाया और Dawood के पीछे Pakistan तक पहुंच गया, सुनिए भगवाधारी Don Bunty Pandey की कहानी: Crime Branch
    2026/08/19
    वो डॉन जिसने कभी दाऊद इब्राहिम को मारने के लिए पाकिस्तान में घुसने का जोखिम उठाया हो, अपनी ज़िंदगी के आख़िरी पड़ाव में भगवा वस्त्र पहनकर संत कैसे बना? क्राइम ब्रांच के इस ख़ास एपिसोड में सुनिए बंटी पांडे की हैरतअंगेज़ कहानी. वो गैंगस्टर जो उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर मुंबई अंडरवर्ल्ड तक पहुंचा और बन गया छोटा राजन का सबसे भरोसेमंद शूटर.
    इस एपिसोड में जानिए:
    • बंटी पांडे कैसे बना छोटा राजन का राइट हैंड?
    • दाऊद इब्राहिम को मारने के लिए वो दो बार पाकिस्तान क्यों गया?
    • शाहरुख़ खान को उसने क्यों धमकी दी?
    • वियतनाम में छिपकर वो अपना नेटवर्क कैसे चला रहा था?
    • इंटरपोल और भारतीय एजेंसियों ने उसे कैसे गिरफ्तार किया?
    • जेल में रहते हुए संत बनने की उसकी कोशिश विवादों में कैसे घिरी?
    ये सिर्फ़ एक गैंगस्टर की कहानी नहीं है, बल्कि अपराध, सत्ता, बदले, अंडरवर्ल्ड और पहचान बदलने की एक ऐसी दास्तान है, जिसमें हर मोड़ पिछले मोड़ से ज़्यादा चौंकाने वाला है. सुनिए क्राइम ब्रांच का ये विशेष एपिसोड.

    Narrator - Arvind Ojha
    Sound - Suraj Singh
    続きを読む 一部表示
    22 分
  • Canada में Lawrence Bishnoi का Crime Network और Khalistan-ISI के साठगांठ की पोल खुली: Crime Branch
    2026/08/11
    कनाडा में भारतीय गैंगस्टर्स का नेटवर्क कितना बड़ा है? लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का सिंडिकेट कैसे काम करता है? और अमेरिका के Operation Hardball के पीछे की कहानी क्या है? Crime Branch के इस खास एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार समीर कौशल से कनाडा के गैंग वॉर, इंडो-कैनेडियन क्राइम नेटवर्क और उसके बदलते स्वरूप पर विस्तार से बातचीत हुई. चर्चा की शुरुआत Operation Hardball से होती है. इसके बाद बात होती है लॉरेंस बिश्नोई गैंग, साउथ एशियन गैंग वॉयलेंस के इतिहास की और आखिर में खालिस्तानी मूवमेंट और पाकिस्तान के ISI कनेक्शन पर भी चर्चा हुई. इसी दौरान कपिल शर्मा के कैफ़े पर हुई फ़ायरिंग और कनाडा के पुराने पंजाबी गैंग नेटवर्क का भी ज़िक्र हुआ. इस पॉडकास्ट में अरविंद ओझा के साथ कनाडा के इस पूरे नेक्सस को समझने की कोशिश करेंगे.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Host - Arvind Ojha
    Sound - Suraj Singh
    続きを読む 一部表示
    1 時間 7 分
  • Dawood Ibrahim से Lawrence Bishnoi तक Underworld का सफ़र, Babloo Srivastava का बदला और Gautam Adani की Kidnapping पर खुलासा: Crime Branch
    2026/08/04
    अंडरवर्ल्ड की दुनिया में गोलियां सिर्फ जान नहीं लेतीं... वो शहरों का मिज़ाज बदल देती हैं और अपने पीछे ऐसी कहानियां छोड़ जाती हैं, जो बरसों तक हमें याद रहती हैं. उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर्स हों, मुंबई के माफ़िया हों या फिर आतंकवाद के नेटवर्क - आज हम इन्हीं कहानियों का पछा करेंगे. Crime Branch के इस पॉडकास्ट में हमारे साथ हैं यूपी पुलिस के पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडेय, जिन्होंने तीन दशक से ज़्यादा समय तक गैंगस्टर्स, अंडरवर्ल्ड और आतंकवाद के खिलाफ़ मोर्चा संभाला. यूपी STF और ATS के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे राजेश पांडेय अपनी नई किताब "अंतहीन" के ज़रिए उन घटनाओं का खुलासा करते हैं, जिन्हें उन्होंने खुद करीब से देखा और जांचा. इस एपिसोड में जानिए दाऊद इब्राहिम-छोटा राजन की दुश्मनी, मुंबई अंडरवर्ल्ड का हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण और दाऊद के बिखरते साम्राज्य की कहानी. साथ ही गौतम अडानी की किडनैपिंग, गुलशन कुमार हत्याकांड, नेपाल में ISI के नेटवर्क और अंत में लॉरेंस बिश्नोई तक अंडरवर्ल्ड के बदलते चेहरे पर चर्चा हुई. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Host - Arvind Ojha
    Sound - Rohan Bharti
    続きを読む 一部表示
    1 時間 8 分
  • Jantar Mantar पर हुए CJP Protest में Delhi Police से क्या गलतियां हुईं, Pellet Gun पर क्या पता चला?
    2026/07/28
    20 जुलाई को दिल्ली में हुए CJP Protest ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा. जंतर-मंतर से संसद मार्च, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव, पैलेट गन का इस्तेमाल, हिंसा और कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल - आख़िर उस दिन क्या हुआ था? Crime Branch के इस स्पेशल पॉडकास्ट में उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP विक्रम सिंह बता रहे हैं कि Protest के दौरान दिल्ली पुलिस कहां चूकी, क्या हालात पहले ही काबू किए जा सकते थे और अगर वो पुलिस कमांड में होते तो क्या रणनीति अपनाते. ये बातचीत कानून, सुरक्षा, पुलिसिंग और लोकतांत्रिक विरोध के बीच संतुलन को समझने की कोशिश करती है. आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ.
    続きを読む 一部表示
    47 分
  • Sachin Tendulkar-Sourav Ganguly की किडनैपिंग, 9/11 की Funding और Indian Mujahideen के बनने की कहानी
    2026/07/22
    दिल्ली पुलिस के पूर्व डीसीपी रवि शंकर ने करीब तीन दशकों तक देश के सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों, गैंगस्टरों और किडनैपिंग मॉड्यूल्स के खिलाफ़ कई बड़े ऑपरेशन लीड किए. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में वो अपने पुलिस करियर के उन मामलों का खुलासा करते हैं, जिन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा की तस्वीर बदल दी. बात होगी सदर बाज़ार बॉम्ब ब्लास्ट से शुरू हुई उस जांच की, जो कश्मीर तक पहुंची. सुनिए कैसे अफ़ताब अंसारी, दिनेश ठाकुर, हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी (HUJI), कंधार हाईजैक, हज़ारीबाग एनकाउंटर और देशभर में फैले आतंकी नेटवर्क एक-दूसरे से जुड़े हुए थे. रवि शंकर बताएंगे कि जांच के दौरान डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली से जुड़ी किस तरह की साज़िशों के संकेत मिले, और कैसे सूरत, सहारनपुर से लेकर BARC तक संभावित आतंकी योजनाओं के सुराग सामने आए. इसके अलावा चर्चा होगी 2008 के जयपुर, अहमदाबाद और दिल्ली सीरियल ब्लास्ट्स की, जब इंडियन मुजाहिदीन ने देश को दहला दिया था. अगर आप आतंकी मामलों, पुलिस जांच, इंटेलिजेंस ऑपरेशन्स और पर्दे के पीछे की सच्ची कहानियों को पसंद करते हैं, तो ये एपिसोड मिस मत कीजिए.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Host - Arvind Ojha
    Sound - Suraj Singh
    続きを読む 一部表示
    1 時間 5 分
  • GB Road से Sonagachi - Human Trafficking, Police की मिलीभगत और Rescue Operation की खौफ़नाक कहानियां: Crime Branch
    2026/07/14
    हम अक्सर समाज को उसी नज़र से देखते हैं, जैसी हमें दिखाई जाती है. लेकिन ये कोई सीधी तस्वीर तो है नहीं, बल्कि कई परतों से बनी हुई एक जटिल कहानी है. कुछ परतें खुली किताब की तरह होती हैं, और कुछ ऐसी जिन्हें देखने से भी हम बचते हैं. उन्हीं परतों में एक ऐसी दुनिया है जिसे हम रेड लाइट एरिया के नाम से जानते हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं एक ऐसी सामाजिक कार्यकर्ता जिन्होंने पिछले 32 सालों में 600 से ज़्यादा लड़कियों को बचाया और नई जिंदगी दी. बातचीत में शामिल हैं ह्यूमन ट्रैफ़िकिंग की सच्ची घटनाएं, देशभर के खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन्स, आईने और छतों के पीछे छुपाकर रखी जाने वाली लड़कियों की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानियां, पुलिस की मिलीभगत और मां-बच्चे को अलग रखकर किए जाने वाले मानसिक शोषण का सच. साथ ही जानिए रेड लाइट एरिया के इतिहास से लेकर Bollywood में इसके ग्लैमराइज़ेशन तक, हर वो पहलू जो आमतौर पर पर्दे के पीछे रह जाता है. सुनिए ये पॉडकास्ट, जो आपको इन बदनाम गलियों की असली सच्चाई से रूबरू कराएगा.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Host - Arvind Ojha
    Sound - Rohan Bharti
    続きを読む 一部表示
    1 時間
  • Ram Mandir से Digital Terrorism तक - जानिए India के 23 Most Wanted आतंकियों की कहानी: Crime Branch
    2026/07/07
    भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 आतंकियों को आतंकवादी घोषित किया है. लेकिन ये सिर्फ़ नामों की एक लिस्ट नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ सक्रिय पूरे आतंकी नेटवर्क की कहानी है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में जानिए आखिर सरकार ने अभी ये कदम क्यों उठाया? कौन हैं ये 23 चेहरे, जिनमें पाकिस्तान में बैठे आतंकी, भारत से भागे मॉड्यूल हैंडलर और सोशल मीडिया के ज़रिए कट्टरपंथ फैलाने वाले लोग शामिल हैं. इस पॉडकास्ट में राम मंदिर और RSS मुख्यालय की रेकी, Lashkar-e-Taiba, Jaish-e-Mohammed, ISIS मॉड्यूल, Terror Funding और Pakistan Terror Network जैसे कई अहम पहलुओं को आसान भाषा में समझाया गया है. अगर आप राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद को गहराई से समझना चाहते हैं, तो इस वीडियो को अंत तक ज़रूर देखें.

    Host - Arvind Ojha
    Sound - Suraj Singh
    続きを読む 一部表示
    20 分