『Crime Branch』のカバーアート

Crime Branch

Crime Branch

著者: Aaj Tak Radio
無料で聴く

जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं.

CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features interviews with former IPS officers, police officers, senior crime journalists, lawyers, reformed criminals, and those wrongfully accused and acquitted. Each episode dives into their experiences with high-profile cases, providing unique insights into the world of crime and justice.Copyright © 2026 Living Media India Limited
ノンフィクション犯罪
エピソード
  • Lawrence Bishnoi और Goldy Brar: दो दोस्त कैसे बने दुश्मन और इनके पीछे क्यों पड़े America-Canada?: Crime Branch
    2026/08/25
    Lawrence Bishnoi और Goldy Brar की दोस्ती आखिर दुश्मनी में कैसे बदल गई? पंजाब के एक छोटे शहर से निकलकर गोल्डी बराड़ कैसे इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क का बड़ा नाम बना? Crime Branch के इस खास एपिसोड में जानिए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, कनाडा से चलते गैंग नेटवर्क, निज्जर मर्डर केस, FBI के Operation Hardball और Lawrence-Goldy के बदलते रिश्तों की पूरी कहानी. साथ ही जानिए कि आखिर अमेरिका, कनाडा और भारत की एजेंसियां गोल्डी बराड़ के पीछे क्यों पड़ी हैं? सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.

    Narrator- Arvind Ojha
    Sound - Rohan Bharti
    続きを読む 一部表示
    22 分
  • Shahrukh को धमकाया और Dawood के पीछे Pakistan तक पहुंच गया, सुनिए भगवाधारी Don Bunty Pandey की कहानी: Crime Branch
    2026/08/19
    वो डॉन जिसने कभी दाऊद इब्राहिम को मारने के लिए पाकिस्तान में घुसने का जोखिम उठाया हो, अपनी ज़िंदगी के आख़िरी पड़ाव में भगवा वस्त्र पहनकर संत कैसे बना? क्राइम ब्रांच के इस ख़ास एपिसोड में सुनिए बंटी पांडे की हैरतअंगेज़ कहानी. वो गैंगस्टर जो उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर मुंबई अंडरवर्ल्ड तक पहुंचा और बन गया छोटा राजन का सबसे भरोसेमंद शूटर.
    इस एपिसोड में जानिए:
    • बंटी पांडे कैसे बना छोटा राजन का राइट हैंड?
    • दाऊद इब्राहिम को मारने के लिए वो दो बार पाकिस्तान क्यों गया?
    • शाहरुख़ खान को उसने क्यों धमकी दी?
    • वियतनाम में छिपकर वो अपना नेटवर्क कैसे चला रहा था?
    • इंटरपोल और भारतीय एजेंसियों ने उसे कैसे गिरफ्तार किया?
    • जेल में रहते हुए संत बनने की उसकी कोशिश विवादों में कैसे घिरी?
    ये सिर्फ़ एक गैंगस्टर की कहानी नहीं है, बल्कि अपराध, सत्ता, बदले, अंडरवर्ल्ड और पहचान बदलने की एक ऐसी दास्तान है, जिसमें हर मोड़ पिछले मोड़ से ज़्यादा चौंकाने वाला है. सुनिए क्राइम ब्रांच का ये विशेष एपिसोड.

    Narrator - Arvind Ojha
    Sound - Suraj Singh
    続きを読む 一部表示
    22 分
  • Canada में Lawrence Bishnoi का Crime Network और Khalistan-ISI के साठगांठ की पोल खुली: Crime Branch
    2026/08/11
    कनाडा में भारतीय गैंगस्टर्स का नेटवर्क कितना बड़ा है? लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का सिंडिकेट कैसे काम करता है? और अमेरिका के Operation Hardball के पीछे की कहानी क्या है? Crime Branch के इस खास एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार समीर कौशल से कनाडा के गैंग वॉर, इंडो-कैनेडियन क्राइम नेटवर्क और उसके बदलते स्वरूप पर विस्तार से बातचीत हुई. चर्चा की शुरुआत Operation Hardball से होती है. इसके बाद बात होती है लॉरेंस बिश्नोई गैंग, साउथ एशियन गैंग वॉयलेंस के इतिहास की और आखिर में खालिस्तानी मूवमेंट और पाकिस्तान के ISI कनेक्शन पर भी चर्चा हुई. इसी दौरान कपिल शर्मा के कैफ़े पर हुई फ़ायरिंग और कनाडा के पुराने पंजाबी गैंग नेटवर्क का भी ज़िक्र हुआ. इस पॉडकास्ट में अरविंद ओझा के साथ कनाडा के इस पूरे नेक्सस को समझने की कोशिश करेंगे.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Host - Arvind Ojha
    Sound - Suraj Singh
    続きを読む 一部表示
    1 時間 7 分
adbl_web_anon_alc_button_suppression_t1
まだレビューはありません