『Santoshi Maa Katha | संतोषी माता की जन्म कथा』のカバーアート

Santoshi Maa Katha | संतोषी माता की जन्म कथा

Santoshi Maa Katha | संतोषी माता की जन्म कथा

無料で聴く

ポッドキャストの詳細を見る

भगवान गणेशजी की पुत्री का जन्म कैसे हुआ, जानिए रहस्य |

कैसे हुआ संतोषी माता का जन्म : एक कथा के अनुसार भगवान गणेशजी अपनी बुआ से रक्षासूत्र बंधवा रहे थे। इसके बाद गिफ्ट का लेन-देन देखने के बाद गणेशजी के पुत्रों ने इस रस्म के बारे में पूछा। इस पर गणेशजी ने कहा कि यह धागा नहीं, एक सुरक्षा कवच है। यह रक्षासूत्र आशीर्वाद और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है।

यह सुनकर शुभ और लाभ ने कहा कि ऐसा है तो हमें भी एक बहन चाहिए। यह सुनकर भगवान गणेश ने अपनी शक्तियों से एक ज्योति उत्प‍न्न की और उनकी दोनों पत्नियों की आत्मशक्ति के साथ उसे सम्मिलित कर लिया। इस ज्योति ने कन्या का रूप धारण कर लिया और गणेशजी की पुत्री का जन्म हुआ जिसका नाम संतोषी रखा गया। यह पुत्री माता संतोषी के नाम से विख्यात है।

हमें यह कथा अलग अलग पुराणों में भिन्न प्रकार की मिलती है।

adbl_web_anon_alc_button_suppression_t1
まだレビューはありません