『Market Fall से डरने का नहीं, सीखने का ft. Motilal Oswal : The Achievers talk』のカバーアート

Market Fall से डरने का नहीं, सीखने का ft. Motilal Oswal : The Achievers talk

Market Fall से डरने का नहीं, सीखने का ft. Motilal Oswal : The Achievers talk

無料で聴く

ポッドキャストの詳細を見る
12 करोड़ 70 लाख।
इतने लोग आज भारत के Stock Market में निवेश करते हैं। एक ऐसा विशाल आंकड़ा, जिसकी नज़र हर रोज़ Market के हरे और लाल निशानों पर टिकी रहती है।
अब सिर्फ़ 40 पार नौकरीपेशा लोग ही नहीं, बल्कि कॉलेज में पढ़ने वाले youngsters भी Investing की बातें करते हैं। SIPs समझते हैं। Midcap Funds पर चर्चा करते हैं। Market को decode करने का दावा करते हैं।
और सच कहें तो ये एक शुभ संकेत है।
इस बात का कि भारत में Financial Awareness और Investing Culture तेज़ी से बढ़ रहा है।
लेकिन जहां Demand बढ़ती है, वहां Competition भी बढ़ता है। हर दिन नई Financial Companies आती हैं, नए Platforms आते हैं, नई Strategies आती हैं।
फिर भी इस भीड़ में एक नाम ऐसा है जो 1987 से लगातार Market की ज़ुबान पर बना हुआ है Motilal Oswal Financial Services।
जब Market उतार-चढ़ाव से गुजर रहा था, तब ये सिर्फ़ उसे देख नहीं रहे थे… उसे समझ भी रहे थे। Predict भी कर रहे थे। और लाखों Investors को Wealth Create करने में मदद भी कर रहे थे।
Aajtak Radio के The Achievers Talk Podcast में, Motilal Oswal की Journey के ज़रिए समझिए Market की असली तासीर।
हमारे साथ हैं Akhil Chaturvedi, Motilal Oswal Asset Management Company के Founding Members में से एक। पिछले 27 सालों से वो इसी Market को बेहद करीब से देख और समझ रहे हैं। वो उस दौर से MOAMC के साथ जुड़े हैं जब उसका Asset Under Management सिर्फ़ 1 हज़ार करोड़ रुपये था… और आज वही आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 70 हज़ार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
पूरा एपिसोड ज़रूर सुनिएगा…
और अगर आपको पसंद आए, तो शेयर करना बिल्कुल मत भूलिएगा।
adbl_web_anon_alc_button_suppression_t1
まだレビューはありません