『Geeta Gyan Ganga | अर्जुन का सबसे खतरनाक सवाल | मुझे अपनी आँख से विराट रूप देखना है |』のカバーアート

Geeta Gyan Ganga | अर्जुन का सबसे खतरनाक सवाल | मुझे अपनी आँख से विराट रूप देखना है |

Geeta Gyan Ganga | अर्जुन का सबसे खतरनाक सवाल | मुझे अपनी आँख से विराट रूप देखना है |

無料で聴く

ポッドキャストの詳細を見る

プレミアムプランが3か月 月額99円

登録で500円分のAmazonギフトカードプレゼント。12月23日まで。※適用条件あり
概要
TITLE:अर्जुन का सबसे खतरनाक सवाल | मुझे अपनी आँख से विराट रूप देखना है | Virat Roop DarshanDESCRIPTION:नमस्कार, जय श्री कृष्णा, जय श्री राधे। मैत्रेय - शाहाजी पाटिल चैनल में आप सबका बहुत बहुत स्वागत है। मैं शाहाजी पाटिल आज गीता का एक बहुत ही खतरनाक और जीवन बदल देने वाला प्रसंग लेकर आया हूँ।गीता शुरू हुई है, थोड़ा वक्त हुआ है। और तब कृष्ण से पूछा जा रहा है वह परम खतरनाक सवाल अर्जुन के द्वारा। क्या है सवाल?अर्जुन पूछ रहा है कि मैं तुम्हें अपनी ही आँख से देखना चाहता हूँ, प्रत्यक्ष भगवान।अब ये सवाल बहुत खतरनाक सवाल है। इसलिए अर्जुन एक शर्त भी रख देता है। अर्जुन कहता है, इसलिए हे प्रभु, मेरे द्वारा वो आपका रूप देखा जाना शक्य है, ऐसा यदि आप मानते हो। अब सारी बात वो कृष्ण के ऊपर छोड़ रहा है।योगेश्वर, आप अपने अविनाशी स्वरूप का मुझे दर्शन करवाइए।भय तो उसे पकड़ा होगा। वह जो कह रहा है वह खतरनाक बात है। वह जो देखना चाहता है वह मनुष्य की आखरी आकांक्षा है। वह असंभव चाहा है, impossible desire।और मनुष्य उसी दिन पूरा मनुष्य हो पाता है, जिस दिन यह असंभव चाहा उसे पकड़ लेती है। तब तक हम कीड़े-मकोड़े हैं। तब तक हमारी चाह में और जानवर की चाह में कोई फर्क नहीं है। तब तक हम जानवर ही समझो।हम भी धन इकट्ठा कर रहे हैं, जानवर भी परिग्रह कर रहे हैं। थोड़ा हमसे कम कर रहे हैं। तो उसका मतलब हुआ हमसे छोटे जानवर हैं वे, हम थोड़े बड़े जानवर। वे एक मौसम का करते हैं, तो हम पूरी जिंदगी का करते हैं। तो हमारा जानवरपन थोड़ा ज्यादा है।पशु भी काम वासना की तलाश करते हैं। स्त्री पुरुष को खोजती रहती है और पुरुष स्त्री की खोज में रहता है। हम भी वही करते हैं। तो पशु और हम में फर्क क्या है? हमारी भी वासना वही है जो पशु की है।लेकिन एक वासना है परमात्मा की वासना, जो मनुष्य की है, वो पशु में नहीं है। कोई पशु विराट को नहीं खोज रहा। और जब तक आप विराट को नहीं खोज रहे हैं, तब तक जानना कि आप पशु हैं।मनुष्य विराट की खोज है। असंभव की चाह है। सभी पशु अपने को बचाने की कोशिश में लगे हैं। कोई पशु मरना नहीं चाहता, कोई पशु मिटना नहीं चाहता। सिर्फ मनुष्य में कभी-कभी कोई पुरुष पैदा होता है, कोई मनुष्य पैदा हो जाता है, अर्जुन जैसा, जो अपने को दाव पर लगाता है, अपने को मिटाने की हिम्मत करता है, ताकि परम को जान सके।आखिर मनुष्य है ...
adbl_web_anon_alc_button_suppression_t1
まだレビューはありません