『Geeta Gyan Ganga | मुर्गे की बांग से सूरज नहीं उगता | कर्म करो, फल पर छोड़ दो | भ्रांति से मुक्ति』のカバーアート

Geeta Gyan Ganga | मुर्गे की बांग से सूरज नहीं उगता | कर्म करो, फल पर छोड़ दो | भ्रांति से मुक्ति

Geeta Gyan Ganga | मुर्गे की बांग से सूरज नहीं उगता | कर्म करो, फल पर छोड़ दो | भ्रांति से मुक्ति

無料で聴く

ポッドキャストの詳細を見る

プレミアムプランが3か月 月額99円

登録で500円分のAmazonギフトカードプレゼント。12月23日まで。※適用条件あり
概要
TITLE:मुर्गे की बांग से सूरज नहीं उगता | कर्म करो, फल पर छोड़ दो | भ्रांति से मुक्तिDESCRIPTION:नमस्कार, जय श्री कृष्णा, जय श्री राधे। मैत्रेय - शाहाजी पाटिल चैनल में आप सबका बहुत बहुत स्वागत है। मैं शाहाजी पाटिल आज आपके सामने एक बहुत ही सुंदर कहानी और गीता का एक बहुत ही गहरा संदेश लेकर आया हूँ। आज का विषय है कर्म, भ्रांति और फल की चिंता।एक पागल औरत, एक बूढ़ी औरत। एक दिन अपने गाँव से नाराज हो गई। सुबह का वक्त था। गाँव छोड़कर चली जा रही है। गाँव भर के लोगों ने उससे कहा, ये क्या कर रही हो, क्यों जा रही हो?उसने कहा, आपने मुझे बहुत सताया है इसलिए मैं ये गाँव छोड़कर जा रही हूँ। अब तुम्हें कल पता चलेगा। लोगों ने कहा, कल क्या होगा बता तो जा।उसने कहा, मैं मेरा अपना मुर्गा लेकर साथ जा रही हूँ, जिसकी बांग से इस गाँव में सूरज उगता था। अब इस गाँव में सूरज नहीं उगेगा क्योंकि मैं मेरा मुर्गा लेकर जा रही हूँ दूसरे गाँव। अब मेरा मुर्गा सुबह उस गाँव में बांगेगा और उस गाँव में सूरज उगेगा, अब तुम्हारे गाँव में नहीं।दूसरा दिन हो गया। उस गाँव में उसके मुर्गे ने बांग दी, सूरज उग गया। वो बूढ़ी औरत अपने आप से ही कह रही है, अब उन गाँव वालों को पता चल गया होगा, उस गाँव में अब सूरज नहीं उगा होगा। अब मेरी इंपोर्टेंस उनको महसूस होगी।उस बूढ़ी औरत के तर्क में कोई खामी नहीं है। लेकिन सच क्या है? उस औरत के मुर्गे के बांगे या ना बांगे, सूरज तो उगता ही है। उस मुर्गे की बांग से कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन उसकी ऐसी भ्रांति है कि मेरे मुर्गे के कारण सूरज उगता है।ऐसा ही हम सबका चित्त है। हम भी यही समझते हैं कि मेरे कारण ही सब हो रहा है। मेरे कारण ही घर चल रहा है, मेरे कारण ही व्यापार चल रहा है। यही अहंकार है, यही भ्रांति है।भविष्य तो आता है अपने से। वो हमारे रोकने से नहीं रुकेगा। कल आता है अपने से। हम अपने कृत्य को पूरा कर लें, इतना ही काफी है। उसके बाहर हमें होने की जरूरत नहीं।तो भगवान श्री कृष्ण गीता में कहते हैं कि तुम्हारा कृत्य तुम पूरा करो, द एक्ट इज टोटल, द एक्ट मस्ट बी टोटल। अब यहाँ पे टोटल का मतलब है कि उसके बाहर करने को कुछ बचा नहीं है अब। तुम पूरा करो उसे। तुम पूरा कर लो, उससे बात खत्म हो गई।इसीलिए वे कहते हैं कि तुम परमात्मा पर छोड़ दो फल। भगवान कहते हैं फल परमात्मा पर ...
adbl_web_anon_alc_button_suppression_t1
まだレビューはありません