『Geeta Gyan Ganga | मेरा अज्ञान नष्ट हो गया, पर मैं अभी ज्ञानी नहीं | पंडित, अज्ञानी और ज्ञानी में फर्क | Geeta Gyan』のカバーアート

Geeta Gyan Ganga | मेरा अज्ञान नष्ट हो गया, पर मैं अभी ज्ञानी नहीं | पंडित, अज्ञानी और ज्ञानी में फर्क | Geeta Gyan

Geeta Gyan Ganga | मेरा अज्ञान नष्ट हो गया, पर मैं अभी ज्ञानी नहीं | पंडित, अज्ञानी और ज्ञानी में फर्क | Geeta Gyan

無料で聴く

ポッドキャストの詳細を見る

プレミアムプランが3か月 月額99円

登録で500円分のAmazonギフトカードプレゼント。12月23日まで。※適用条件あり
概要
TITLE:मेरा अज्ञान नष्ट हो गया, पर मैं अभी ज्ञानी नहीं | पंडित, अज्ञानी और ज्ञानी में फर्क | Geeta GyanDESCRIPTION:नमस्कार, जय श्री कृष्णा, जय श्री राधे। मैत्रेय - शाहाजी पाटिल चैनल में आप सबका बहुत बहुत स्वागत है। मैं शाहाजी पाटिल आज गीता का एक बहुत ही कीमती और सोचने जैसा विषय लेकर आया हूँ।कृष्ण की बातें सुनकर, कृष्ण को देख के अर्जुन कहता है कि मेरा अज्ञान अब नष्ट हो गया। यह काफी कीमती है, सोचने जैसा है। क्योंकि बहुत से लोग इस तरह के अज्ञान मिटने को ही ज्ञान समझते हैं।शास्त्र है, सद्वचन है, सद्गुरु है। उनके वचनों को लोग इकट्ठा कर लेते हैं और सोचते हैं कि हम ज्ञानी हो गए। सोचते हैं कि हमने जान लिया सारा कुछ। क्योंकि गीता कंठस्थ है, वेद के वचन ओठों पर हैं, याद हैं पूरे के पूरे, तो शान हो गए हम।ध्यान रहे, अर्जुन कहता है अज्ञान नष्ट हो गया। अब तक जो मेरी मान्यता थी, अज्ञान से भरी हुई थी, अब वो टूट गई। लेकिन अभी मुझे ज्ञान नहीं हुआ है। क्योंकि ज्ञान तो तभी होता है जब मैं अनुभव कर लूँ, experience कर लूँ।ये कृष्ण ने जो कहा है, इस पर भरोसा आ गया। और कृष्ण जैसे लोग भरोसे के योग्य होते हैं। उनकी मौजूदगी भरोसा पैदा करवा देती है। उनका खुद का आनंद, उनका खुद का मौन, उनकी शांति, उनकी शून्यता छा जाती है, आच्छादित कर लेती है हमको।भगवान पास में होगा तो कौन आनंदित नहीं होगा। भगवान की आँखें पकड़ लेती हैं, चुंबक की तरह। प्राणों प्राणों में इसलिए भरोसा आ जाता है। लेकिन ये भरोसा ज्ञान नहीं है। ये भरोसा उपयोगी है, हमारी भ्रांत धारणाओं को तोड़ने के लिए बस। लेकिन भ्रांत धारणाओं को तोड़ जाना ही सत्य को जान लेना नहीं है।पंडित ज्ञानी नहीं है। पंडित अज्ञानी नहीं है। पंडित ज्ञानी और अज्ञानी के बीच है, center, ना ज्ञानी ना अज्ञानी। अज्ञानी वह है जिसे कुछ भी पता नहीं है। और पंडित वह है उसे सब कुछ पता है।और ज्ञानी वह है जिसे पता है, और जिसके अनुभव में कोई भेद नहीं है। जो जानता है, वह उसका अपना निजी अनुभव है, उधार नहीं है। उधार जानना, जानना नहीं है। उसने जान लिया, experience कर लिया। किसी ने कहा और सुन लिया, मान लिया, ऐसा नहीं है। वह खुद जानता है, अपने से जानता है।अभी अर्जुन को जो जानकारी हुई है, वह कृष्ण के कहने से हुई है। अभी कृष्ण ऐसा कहते हैं और कृष्ण पर अर्जुन को भरोसा आया है, इसलिए अर्जुन ...
adbl_web_anon_alc_button_suppression_t1
まだレビューはありません