『हंसा पायो मानसरोवर | ताल तलैया क्यों डोले | तेरा साहब है घर माही बाहर नैना क्यों खोले | Geeta Gyan Ganga | Shahaji Patil』のカバーアート

हंसा पायो मानसरोवर | ताल तलैया क्यों डोले | तेरा साहब है घर माही बाहर नैना क्यों खोले | Geeta Gyan Ganga | Shahaji Patil

हंसा पायो मानसरोवर | ताल तलैया क्यों डोले | तेरा साहब है घर माही बाहर नैना क्यों खोले | Geeta Gyan Ganga | Shahaji Patil

無料で聴く

ポッドキャストの詳細を見る

プレミアムプランが3か月 月額99円

登録で500円分のAmazonギフトカードプレゼント。12月23日まで。※適用条件あり
概要
TITLE:हंसा पायो मानसरोवर | ताल तलैया क्यों डोले | तेरा साहब है घर माही बाहर नैना क्यों खोले | Geeta Gyan Ganga | Shahaji PatilDESCRIPTION:इस वीडियो में बताया है - हंसा पायो मानसरोवर, ताल तलैया क्यों डोले, तेरा साहब है घर माही, बाहर नैना क्यों खोले, कहे कबीर सुनो भाई साधो, साहब मिल गए तिल ओले।आपको पता नहीं होगा संत कबीर दास जी पढ़े-लिखे नहीं थे, लेकिन अगर उनकी पंक्ति पढ़ोगे तो आपको विश्वास नहीं बैठेगा, इतनी सुंदर पंक्तियाँ उन्होंने लिखी हैं।साहब घर माही, बाहर नैना क्यों खोले? इसीलिए असली सवाल ताल तलैया छोड़ने का नहीं है, असली सवाल मानसरोवर खोजने का है।ये सवाल नहीं कि तुम क्षुद्र को छोड़ो, क्षुद्र छोड़ने योग्य भी नहीं है, इतना क्षुद्र है उसकी बात ही उठानी व्यर्थ है।अगर तुम क्षुद्र को छोड़ने में लगोगे तो तुमने उसको बड़ा महत्व दिया, इतना महत्व भी देना नहीं है उसको, तुम सिर्फ एक ध्यान रखना उस विराट को पाने में लगो।संसार को भी छोड़ना नहीं है, परमात्मा को पाना है, इसीलिए संत कबीर दास जी और गुरु नानक जी ने ये संदेश दिया है।ध्यान रखना इन दोनों के अनुयायी संन्यासी नहीं हैं, इन दोनों के अनुयायी गृहस्थ हैं, घर में ही हैं, अपने पति के साथ, अपनी पत्नी के साथ, अपने बच्चों के साथ।संसार को छोड़ना नहीं है, संसार को क्या छोड़ना, योग्य परमात्मा को पाने योग्य है, और जिसने परमात्मा को पा लिया, संसार उसके लिए क्या बांधा है फिर?ताल तलैया जहाँ है रह आए, मेरा मानसरोवर मुझे मिल गया, मैं ताल तलैया में नहीं डोलता, ताल तलैया को छोड़कर भागने की कोई जरूरत नहीं है, ताल तलैया को मिटाने की भी कोई जरूरत नहीं है।अभी जिनको मानसरोवर नहीं मिला, तो उनके लिए तो कुछ बचा, तो उनके लिए तो चाहिए ना, जिनको मानसरोवर नहीं मिला है, कम से कम तो रहने दो।जीवन के दो ढंग हैं, एक ढंग है नकारात्मक negative, और एक ढंग है विधायक positive, एक ढंग है जो गलत है उसको छोड़ो वो नकारात्मक है, और एक दूसरा ढंग है कि जो सही है उसे पाओ वो विधायक है।तुम नकारात्मक से बचना, क्योंकि निषेध सिर्फ मृत्यु में ले जाता है, मैं तुमसे नहीं कहता कि तुम धन छोड़ो, मैं तुमसे नहीं कहता कि घर छोड़ो और संन्यासी हो जाओ, मैं तुमसे कहता हूँ कि जागो, घर में ही रहकर जागो।ये घर तुम्हारे लिए काफी नहीं है, बड़े घर को खोजो, और बड़ा घर मिल जाए तो तुम इस घर में भी रह ...
adbl_web_anon_alc_button_suppression_t1
まだレビューはありません