『एनएल चर्चा 438: नेपाल में विनाशकारी बाढ़, 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन और यूट्यूबर अजीत भारती पर एफआई』のカバーアート

एनएल चर्चा 438: नेपाल में विनाशकारी बाढ़, 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन और यूट्यूबर अजीत भारती पर एफआई

एनएल चर्चा 438: नेपाल में विनाशकारी बाढ़, 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन और यूट्यूबर अजीत भारती पर एफआई

無料で聴く

ポッドキャストの詳細を見る

【Amazonプライム会員限定】今ならプレミアムプランが4か月 月額99円。

10月19日まで。※適用条件あり
एनएल चर्चा के इस अंक में नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और हिमस्खलन से हुई तबाही, 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के बीच उठते सवालों और यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ दर्ज एफआईआर और न्यूज़लॉन्ड्री के रिपोर्टर अवधेश कुमार की रिपोर्ट ‘नाबालिग़ अंडरवर्ल्ड’ पर विस्तार से बात हुई.इसके अलावा परिसीमन विधेयक पर संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी को पत्र, NLSIU में विरोध के बीच दीक्षांत समारोह रद्द होने, संयुक्त राष्ट्र की नस्लीय भेदभाव रिपोर्ट को भारत द्वारा खारिज किए जाने, महाराष्ट्र में प्रवासी ड्राइवरों को मराठी सीखने के लिए एक साल की मोहलत, नीति आयोग की स्नातकों में बेरोजगारी पर रिपोर्ट, तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को लोकसभा सचिवालय का अयोग्यता नोटिस, सुभाष चंद्रा के दिवाला मामले में NCLT का फैसला, जेपी नड्डा की 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के प्रतिनिधियों से मुलाकात और नेपाल-चीन सीमा के पास तबाही मचाने वाली बाढ़ जैसी ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं.इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान काठमांडू से वरिष्ठ पर्यावरण एवं जलवायु पत्रकार आर्या खरेल शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, रिपोर्टर अवधेश कुमार और विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “2013 में जब केदारनाथ की त्रासदी हुई थी, कमोबेश इसी तरह की स्थिति थी और सैंकड़ों लोगों की उस समय भी जान गई थी तो उस अनुभव से अगर हम यहां से देखें तो क्या नज़र आता है?”इस विषय पर हृदयेश जोशी कहते हैं, “केदारनाथ और नेपाल की जो आपदा है उसमें अंतर हैं, केदारनाथ में पांच हज़ार का मौत का आंकड़ा सरकार ने स्वीकारा था और जो लोग लापता थे वे आजतक लापता हैं, ऐसी घटनाओं में ज़्यादातर लापता लोग दुर्भाग्यवश मृत ही होते हैं. मुझे यह डर है कि यह नेपाल में भी ऐसा न हो. दूसरा अंतर है बाढ़ की वजह जो दोनों घटनाओं में अलग है.”हृदयेश आगे कहते हैं, “आपदा के बाद फिर वही सुर उठते हैं और फिर वही कंस्ट्रक्शन शुरू हो जाते हैं और हम आपदाओं से सीखते नहीं हैं.”सुनिए पूरी चर्चा -टाइमकोड्स:00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 3:00 - सुर्खियां 06:52 - नेपाल में आई बाढ़ ...
adbl_web_anon_alc_button_suppression_t1
まだレビューはありません