『साहस और विकास - Grit & Growth』のカバーアート

साहस और विकास - Grit & Growth

साहस और विकास - Grit & Growth

著者: Stanford Graduate School of Business
無料で聴く

【Amazonプライム会員限定】今ならプレミアムプランが4か月 月額99円。

10月19日まで。※適用条件あり

भारत और पूरे दक्षिण एशिया के साहसी CEOs और संस्थापकों से मिलिए, उनकी सफलता और संघर्ष की कहानियाँ सुनिए और Stanford Graduate School of Business के संकाय सदस्यों तथा वैश्विक व्यापार विशेषज्ञों से वे अंतर्दृष्टियाँ और मार्गदर्शन प्राप्त कीजिए, जो आज की चुनौतियों को कल के अवसरों में बदलने में आपकी सहायता कर सकते हैं।

निवेश प्राप्त करने और पारिवारिक उत्तराधिकार की योजना बनाने से लेकर सजग नेतृत्व और कठिन परिस्थितियों में प्रभावी प्रबंधन तक, उद्यमियों और विशेषज्ञों से सीधे सीखें कि संकट और स्थिरता, दोनों समयों में अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दृढ़ता कैसे विकसित करें। इस यात्रा से आपको व्यावहारिक जानकारी, नए दृष्टिकोण और अपने व्यवसाय को अगले स्तर तक ले जाने के लिए नई प्रेरणा मिलेगी।

चाहे आप कोई कंपनी बना रहे हों, उद्यमियों का मार्गदर्शन कर रहे हों या उभरते हुई मार्कीट्स में निवेश करने में रुचि रखते हों, Grit & Growth आपको अनुभव और शोध पर आधारित वास्तविक रणनीतियाँ प्रदान करता है।

Grit & Growth, Stanford Seed की प्रस्तुति है। Stanford Graduate School of Business के नेतृत्व में यह पहल उभरते हुए बाज़ारों के उद्यमियों के साथ साझेदारी करती है, ताकि ऐसे सफल व्यवसायों का निर्माण किया जा सके जो लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें।


होस्ट के बारे में:

Darius Teter, Stanford Seed के कार्यकारी निदेशक हैं। उनका करियर वैश्विक विकास और आर्थिक नीति के क्षेत्र में है, जिसमें उन्होंने Oxfam America, Asian Development Bank और अमेरिकी सरकार के साथ काम किया है। उन्होंने अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका में आर्थिक विकास, मानवाधिकार और बुनियादी ढाँचे से जुड़े विषयों पर परामर्श दिया है।

वे समझते हैं कि छोटे और मध्यम उद्यम किस प्रकार आर्थिक विकास को गति देते हैं और बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर उत्पन्न करते हैं। Grit & Growth में Darius उद्यमियों, Stanford के संकाय सदस्यों और वैश्विक विशेषज्ञों को एक साथ लाते हैं, ताकि उभरते बाज़ारों में व्यवसायों के निर्माण और विस्तार से जुड़ी वास्तविक चुनौतियों पर चर्चा की जा सके।



© Stanford Seed
マネジメント マネジメント・リーダーシップ リーダーシップ 経済学
エピソード
  • स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिज़नेस का नया पॉडकास्ट ग्रिट एंड ग्रोथ प्रस्तुत है।
    2026/09/17

    इस नए पॉडकास्ट में, स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिज़नेस के साथ अफ्रीका और दक्षिण एशिया की यात्रा करें और वहाँ के साहसी और प्रेरणादायक उद्यमियों से मिलें। वे अपने संघर्ष, चुनौतियों और सफलताओं की वास्तविक कहानियाँ साझा करते हैं।

    होस्ट डेरियस टीटर, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों और वैश्विक व्यवसाय विशेषज्ञों से भी बातचीत करते हैं। वे ऐसे विचार, मार्गदर्शन और व्यावहारिक सुझाव साझा करते हैं जो आपकी अपनी उद्यमिता यात्रा में सफलता प्राप्त करने में सहायक हो सकते हैं।

    अधिक जानकारी के लिए देखें: https://www.gsb.stanford.edu/seed

    続きを読む 一部表示
    2 分
adbl_web_anon_alc_button_suppression_t1
まだレビューはありません