『प्राचीन भारत की प्रेम कथाएं』のカバーアート

प्राचीन भारत की प्रेम कथाएं

प्राचीन भारत की प्रेम कथाएं

著者: Sutradhar
無料で聴く

प्रेम वो है, जिसने कड़ी तपस्या कर शिव को भी जीत लिया। प्रेम वो है, जिसने श्री राम को समुद्र में पुल बनाकर लंका तक पहुँचाया और घमंड में चूर दशानन रावण का रण भूमि में सर्वनाश कराया।
प्रेम वो भी है, जो सतयुग में देवयानी ने कच से किया और प्रेम वो भी है, जो मीरा ने श्रीकृष्ण से किया।युग बदले, लोग बदले, पर जो नहीं बदला वो था प्रेम।
 हमारे सभी लिस्टनर्स का बहुत आभार जिन्होंने हमारी नल दमयंती की कथा को सराहा और हमें ढेर सारा प्यार दिया। आपके इसी प्यार को देखकर, सूत्रधार इसी पॉडकास्ट श्रृंखला के माध्यम से आपके लिए लेकर आ रहा है, प्राचीन भारत की प्रेम कथाएं।
प्राचीन भारतीय इतिहास और पुराणों में अंकित प्रेम के अनेक रूपों को दर्शाती अनोखी और अनसुनी प्रेम कथाओं को सुनने के लिये हमसे जुड़े रहिये। इसी कड़ी में हमारी अगली प्रस्तुति है - सावित्री और सत्यवान की प्रेम कथा। तो इस मंगलवार tune-in कीजिए प्राचीन भारत की प्रेम कथाएं पॉडकास्ट में और जानिये किस प्रकार सावित्री ने अपने प्रेम और विद्वत्ता से यमराज का सामना किया और अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की।

スピリチュアリティ 世界 戯曲・演劇
エピソード
  • Trailer
    2022/06/27
    2 分
adbl_web_anon_alc_button_suppression_t1
まだレビューはありません