『मीराबाई के कुछ अत्यंत प्रसिद्ध भजन अर्थ सहित | Geeta Gyan Ganga | Shahaji Patil』のカバーアート

मीराबाई के कुछ अत्यंत प्रसिद्ध भजन अर्थ सहित | Geeta Gyan Ganga | Shahaji Patil

मीराबाई के कुछ अत्यंत प्रसिद्ध भजन अर्थ सहित | Geeta Gyan Ganga | Shahaji Patil

無料で聴く

ポッドキャストの詳細を見る

プレミアムプランが3か月 月額99円

登録で500円分のAmazonギフトカードプレゼント。12月23日まで。※適用条件あり
概要
मीरा के लिए कृष्ण भ्रम नहीं हकीकत थे“इंसान आमतौर पर शरीर, मन और बहुत सारी भावनाओं से बना है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग अपने शरीर, मन और भावनाओं को समर्पित किए बिना किसी चीज के प्रति खुद को समर्पित नहीं कर सकते। विवाह का मतलब यही है कि आप एक इंसान के लिए अपनी हर चीज समर्पित कर दें, अपना शरीर, अपना मन और अपनी भावनाएं। आज भी कई इसाई संप्रदायों में नन बनने की दीक्षा पाने के लिए, लड़कियां पहले जीसस के साथ विवाह करती हैं। कुछ लोगों के लिए यह समर्पण, शरीर, मन और भावनाओं के परे, एक ऐसे धरातल पर पहुंच गया, जो बिलकुल अलग था, जहां यह उनके लिए परम सत्य बन गया था। ऐसे लोगों में से एक मीराबाई थीं, जो कृष्ण को अपना पति मानती थीं।कृष्ण को लेकर मीरा इतनी दीवानी थीं कि महज आठ साल की उम्र में मन ही मन उन्होंने कृष्ण से विवाह कर लिया। उनके भावों की तीव्रता इतनी गहन थी कि कृष्ण उनके लिए सच्चाई बन गए। यह मीरा के लिए कोई मतिभ्रम नहीं था, यह एक सच्चाई थी कि कृष्ण उनके साथ उठते-बैठते थे, घूमते थे। ऐसे में मीरा के पति को उनके साथ दिक्कत होने लगी, क्योंकि वह हमेशा अपने दिव्य प्रेमी के साथ रहतीं। यहां तक कि मीरा ने अपने दिव्य प्रेमी के साथ संभोग भी किया। उनके पति ने हर संभव कोशिश की, यह सब समझने की, क्योंकि वह मीरा को वाकई प्यार करता था। लेकिन वह नहीं जान सका कि आखिर मीरा के साथ हो क्या रहा है। दरअसल, मीरा जिस स्थिति से गुजर रही थीं और उनके साथ जो भी हो रहा था, वह बहुत वास्तविक लगता था, लेकिन उनके पति को कुछ भी नजर नहीं आता था। वह इतना निराश हो गया कि एक दिन उसने खुद को नीले रंग से पोत लिया, कृष्ण की तरह के पोशाक पहन कर मीरा के पास आया। दुर्भाग्य से उसने गलत तरह के रंग का इस्तेमाल कर लिया, जिसकी वजह से उसे एलर्जी हो गई और शरीर पर चकत्ते निकल आए।मीरा के इर्द गिर्द के लोग शुरुआत में बड़े चकराए कि आखिर मीरा का क्या करें। बाद में जब कृष्ण के प्रति मीरा का प्रेम अपनी चरम ऊंचाइयों तक पहुंच गया तब लोगों को यह समझ आया कि वे कोई असाधारण औरत हैं। लोग उनका आदर करने लगे। यह देख कर कि वे ऐसी चीजें कर सकती हैं, जो कोई और नहीं कर सकता, उनके आस-पास भीड़ इकट्ठी होने लगी।जब मैं भक्ति कहता हूं तो मैं किसी मत या धारणा में विश्वास की बात नहीं कर रहा हूं। मेरा मतलब पूरे भरोसे और आस्था ...
adbl_web_anon_alc_button_suppression_t1
まだレビューはありません