エピソード

  • Koi Keh De Unse (Recited by RJ Yogesh)
    2014/02/28

    कोई कह दे उनसे कि हम उन्हें भूल जायेंगे,
    फिर ना लौटकर उनकी राहों में हम आयेंगे...
    बड़ी शिद्दत से उस बेवफा को चाहा था,
    दिल तोड़ दिया और छोड़ गयी आंसू इन निगाहों में...
    कहते हैं महोब्बत सबको नसीब नहीं होती,
    देखना बेवफा तेरे भी सारे ख्व़ाब मिट्टी में मिल जायेंगे...
    हमने सीखा है लहरों से महोब्बत करना,
    देखना इस दिल में किसी और के लिए जगह बनाकर दिखायेंगे...
    तू इस बात का मत कर घमंड कि कैसे जियूँगा मैं,
    तेरी तरह तेरे दर्द को भी सीने से लगायेंगे...
    बनकर दुल्हन तू किसी और की बाहों में होगी,
    दर्द को सीने में छुपाकर होठों से मुस्कुराएंगे...
    नादान और नासमझ है तू मेरे प्यार से,
    एक ऱोज हम तुम्हे प्यार का मतलब ज़रूर सिखायेंगे...
    मेरी वफ़ा मेरी महोब्बत देखी है तूने,
    तुझे नफरत की हद एक दिन ज़रूर दिखायेंगे...
    किसी के दर्द पे मुस्कुराना बहुत आसान है,
    एक दिन दर्द को तेरी आँखों में भी लायेंगे...
    मेरी महोब्बत पे हंसकर गुजर जाने वाले,
    एक दिन देखना, तेरी महोब्बत भी तुझे आजमाएगी...
    रोएगी और तड़पेगी तू भी किसी के प्यार के लिए,
    देखना एक दिन तुझको तेरी नजरों में ही गिराएंगे...
    हर हाथों की उठती हुई दुआओं में मांगेगी मुझे,
    फिर ना लौटकर तेरी जिंदगी में हम आयेंगे...
    कोई कह दे उनसे कि हम उन्हें भूल जायेंगे,
    फिर ना लौटकर उनकी राहों में हम आयेंगे...

    続きを読む 一部表示
    2 分