エピソード

  • Bhuvi की वापसी टीम इंडिया के लिए अच्छा और बुरा दोनों क्यों: बल्लाबोल
    2026/10/12
    रांची T20 में भारतीय टीम 250 रन लुटाकर वेस्टइंडीज से मैच हार गई! BCCI पाटा पिचों पर रोक क्यों नहीं लगाती? क्या अगले T20 वर्ल्ड कप में ऐसी पिचें भारत को भारी पड़ेंगी? 'Director of Cricket' बनाना क्यों ज़रूरी हो गया है? इसके अलावा, 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टी20 टीम में वापसी के पीछे की असली कहानी क्या है? क्या भुवी को ODI टीम में भी जगह मिलेगी? 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्या सेलेक्टर्स उन्हें देखना चाहते हैं, या यह एक टेम्पररी अरेंजमेंट है? भुवी का सेलेक्शन हुआ तो मोहम्मद शमी क्यों बाहर? कहीं अजित अगरकर की वजह से ही तो भुवी का चयन नहीं हो रहा था? अगरकर को लेकर कौन सी अटकलें ग़लत साबित हुईं और उनके टेन्योर को कैसे रेट करें? ज़हीर ख़ान के CSK कोच बनने और सौरव गांगुली के दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग संभालने, साथ ही हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के फ़ैसले पर चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में Kumar Keshav और Nikhil Naz के साथ.

    होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव
    साउंड मिक्संग: सूरज सिंह
    続きを読む 一部表示
    48 分
  • गिल क्यों दोहरा रहे ये गलितयां, Rohit का दावा मजबूत और World Cup 2027 Team कैसी हो?: बल्लाबोल
    2026/10/05
    Asian Games 2026 में India ने Pakistan को हराकर Gold तो जीत लिया, लेकिन इस बार Pakistan के बैटर्स खुलकर कैसे खेले? क्या Mohsin Naqvi की गैरमौजूदगी ने पाक टीम को आज़ादी दी? West Indies ODI Series के 3rd मैच में Rohit Sharma की मुश्किल हालात में आई साहसी पारी ने साबित कर दिया कि ODI World Cup 2027 के लिए उन्हें साइडलाइन करना इतना आसान नहीं होगा! दूसरी ओर, Shubman Gill की कप्तानी पर खड़े हो रहे सवालों और आज अगर World Cup 2027 की टीम चुनी जाए, तो किन 15 खिलाड़ियों को होना चाहिए? क्या Rohit Sharma को फिर से कप्तान बना देना चाहिए, या इसमें कोई बड़ी टेक्निकल दिक्कत है? सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ.

    प्रड्यूस: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
    続きを読む 一部表示
    1 時間 6 分
  • 800 का Run Fest vs Ishan की Tough 80! ODI Cricket में क्या बदलना चाहिए?: बल्लाबोल
    2026/10/01
    400 रन भी अब सुरक्षित नहीं? गुवाहाटी में वेस्टइंडीज़ ने 405 रन बनाए और भारत ने 406 का लक्ष्य सिर्फ़ 43.3 ओवर में हासिल कर लिया. मुकाबले में पांच शतक और शुभमन गिल का रिकॉर्ड दोहरा शतक—ODI क्रिकेट का यह रन-फेस्ट कई बड़े सवाल छोड़ गया. जबकि Asian Games semifinal में मुश्किल turning track पर Ishan Kishan ने 46 गेंदों में नाबाद 80 बनाए और India ने Sri Lanka को 45 पर समेट दिया.

    ‘बल्लाबोल’ के इस स्पेशल एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव बात करते हैं पाटा पिच, छोटी बाउंड्री, बल्लेबाज़ों के दबदबे और गेंदबाज़ों की घटती भूमिका की. क्या ODI क्रिकेट में बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बिगड़ रहा है? क्या लगातार flat pitches पर खेलने से बड़े टूर्नामेंट की तैयारी प्रभावित हो सकती है? और क्या भारत की मौजूदा bowling attack World Cup जैसी परिस्थितियों में पर्याप्त होगी?

    साथ ही चर्चा कुलदीप यादव, specialist spinners, all-rounders, मोहम्मद शमी, team balance और recency bias पर भी.

    होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
    続きを読む 一部表示
    35 分
  • Virat Kohli का नया अवतार, हार्दिक पंड्या की चोट और जबरन ऑलराउंडर बनाने की फ्लॉप स्कीम: बल्लाबोल
    2026/09/28
    वेस्टइंडीज़ (West Indies) के खिलाफ पहले ODI में विराट कोहली (Virat Kohli 139) ने शानदार पारी खेलकर अपना 86वां इंटरनेशनल शतक और 15,000 रन भी पूरे किए. लेकिन इस पारी में ऐसा क्या खास था, जो विराट के बदले हुए खेल की कहानी कहता है? क्या विराट कोहली ODI क्रिकेट के G.O.A.T हैं? सचिन तेंदुलकर और विव रिचर्ड्स के साथ उनकी तुलना कहां ठहरती है? क्या विराट, जो रूट और स्टीव स्मिथ से बेहतर बल्लेबाज़ हैं? और क्या ODI क्रिकेट वाकई सबसे आसान और बोरिंग फॉर्मेट बन गया है? इसके अलावा बात Harry Brook के मौजूदा ऑल-फॉर्मेट खेल, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों की India को लेकर तल्ख़ राय, पहले ODI में कुलदीप यादव की मैच-जिताऊ (4/40) गेंदबाज़ी और टीम मैनेजमेंट की 'जबरिया ऑलराउंडर बनाओ' योजना पर निखिल नाज़ की बेबाक राय. साथ ही Asian Games पर भी दिलचस्प बातचीत. सुनिए BallaBol — कुमार केशव और निखिल नाज़ के साथ.

    होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    続きを読む 一部表示
    1 時間 1 分
  • अगरकर क्यों नहीं चाहते Extension, ऋषभ पंत और शमी के साथ नाइंसाफी क्यों?: बल्लाबोल
    2026/09/21
    भारतीय क्रिकेट और चयन समिति को लेकर चल रही तमाम अफवाहों के बीच क्या है असली सच्चाई? क्या अजीत अगरकर को BCCI एक्सटेंशन नहीं दे रही या अगरकर खुद इस पद से पीछे हट रहे हैं? क्या पार्थिव पटेल होंगे अगले चीफ़ सेलेक्टर? 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में वरिष्ठ खेल पत्रकार निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ समझिए भारतीय चयन समिति, टीम इंडिया के अंदरूनी समीकरणों, पंत और मोहम्मद शमी के चयन पर खड़े सवालों का पूरा सच.

    होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    続きを読む 一部表示
    49 分
  • Mohsin Naqvi के ईगो से पाकिस्तान क्रिकेट का बंटाधार और अजित अगरकर चाहते हैं एक्सटेंशन?: बल्लाबोल
    2026/09/14
    इंग्लैंड में पाकिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ. लेकिन सवाल सिर्फ हार का नहीं, पाकिस्तान क्रिकेट में चल रही उथल-पुथल का भी है. ‘बल्लाबोल’ के इस एपिसोड में राहुल रावत और कुमार केशव ने मोहसिन नकवी, बाबर आजम, इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान से जुड़े सवालों पर बात की. क्या बाबर बलि का बकरा बन रहे हैं. क्या पाकिस्तान क्रिकेट की नाकामी से ध्यान हटाने के लिए लगातार नए विवाद खड़े हो रहे हैं. मोहसिन नकवी से भारतीय महिला टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी क्यों नहीं ली. पाकिस्तान क्रिकेट का बंटाधार क्यों हो रहा है. और क्या अजित अगरकर और BCCI के बीच वाकई कोई कोल्ड वॉर है. चीफ सेलेक्टर के एक्सटेंशन पर क्या तस्वीर सामने आई है. सुनिए पाकिस्तान क्रिकेट, PCB और भारतीय क्रिकेट से जुड़े इन तमाम सवालों पर खास चर्चा.

    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    続きを読む 一部表示
    1 時間
  • अगरकर का फ्यूचर क्या होगा, BCCI Review Meeting सिर्फ दिखावा? सिराज-शमी पर बड़ी बहस: बल्लाबोल
    2026/09/07
    BCCI की Review Meeting के बाद क्या वाकई तस्वीर साफ़ हुई या सवाल और बढ़ गए? Ajit Agarkar इस अहम बैठक में क्यों नहीं पहुंचे और क्या उनके भविष्य को लेकर चल रही अटकलों में दम है? क्या Rohit Sharma 2027 World Cup खेलेंगे, VVS Laxman के Director of Cricket बनने और खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने की समस्या पर पूरी तस्वीर साफ़ क्यों नहीं हुई? क्या Agarkar 2027 World Cup तक Selection Committee के Chairman बने रहेंगे? इसके अलावा Women’s Asia Cup में India vs Pakistan मुकाबले, मैच के विवाद और पाकिस्तान में महिला क्रिकेट की बदहाल स्थिति पर भी चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ.

    होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    続きを読む 一部表示
    53 分
  • Pant पर Ashwin का हमला, PAK क्रिकेट की बर्बादी और Anaya Bangar की क्या गलती: बल्लाबोल
    2026/08/31
    R Ashwin vs Rishabh Pant — आखिर मामला क्या है? Ashwin ने हालिया बातचीत में Rishabh Pant की shot selection, decision-making और उनकी क्षमता को लेकर कई तीखी बातें कही हैं. क्या Pant जैसी प्रतिभा को सिर्फ आक्रामक क्रिकेट के लिए जाना चाहिए या Test cricket में situational awareness भी उतनी ही जरूरी है? इस क्रिकेट podcast में बात सिर्फ Rishabh Pant और R Ashwin की नहीं है. चर्चा होगी Pakistan Cricket के मौजूदा संकट और PCB की लगातार विवादों में घिरी भूमिका की भी. साथ ही, Anaya Bangar और women's cricket eligibility को लेकर उठे सवालों पर भी चर्चा. Cricket Australia ने Anaya Bangar के लिए 2027 से elite women's cricket में वापसी का pathway बताया है, subject to its eligibility policy. वहीं ICC की transgender-player policy और national boards के अलग-अलग regulations इस बहस को और जटिल बनाते हैं. 'बल्लाबोल' का ये एपिसोड सुनिए निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ.

    होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव
    साउंड: सूरज सिंह
    続きを読む 一部表示
    47 分